HEADLINES


More

हरियाणा में मानसून की एंट्री, 7 जिलों में बारिश

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 24 June 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार को मानसून एंट्री कर गया। मानसून उत्तर प्रदेश के रास्ते दाखिल हुआ। अगले 7 दिन तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा। इससे पहले पंजाब और हिमाचल में मानसून दाखिल हो चुका है।

अभी मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल और हलवाड़ा से होकर गुजर रही है।

आज नूंह, करनाल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, झज्जर, पानीपत और गुरुग्राम में बारिश हुई। पंचकूला, भिवानी, हिसार समेत अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है।

तेज बारिश की चेतावनी को देखते हुए सोनीपत के DC सुशील सारवान ने किसानों को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि कपास को नुकसान से बचाने के लिए स्थिर पानी को तुरंत हटा दें। गन्ना, चावल, मक्का, खीरा व अन्य फसलों में सिंचाई या दवाइयों का छिड़काव न करें।


No comments :

Leave a Reply