हरियाणा के 5 जिलों, गुरुग्राम, जींद, रोहतक, नूंह, सोनीपत और फरीदाबाद में बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन घंटे यानी 5:15 बजे तक झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत और सिरसा में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले पंचकूला में रात करीब डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक बारिश हुई। इससे घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी के पास न जाने की अपील की है। वहीं रात को चरखी दादरी में भी हल्की बारिश हुई है।
वहीं इस बार मानसून ने तय समय से करीब 5 दिन पहले हरियाणा में दस्तक दे दी है। जिसके असर से इस दफा अधिक बारिश होने की संभावना है।
उधर, पहाड़ों में लगातार बारिश से करनाल में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। खासतौर पर इंद्री और घरौंडा के यमुना से सटे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा यमुना किनारे भारी पत्थर बिछाने का कार्य भी तेजी से करवाया जा रहा है, ताकि पानी के तेज बहाव से किनारों पर नुकसान न हो और बाढ़ जैसी स्थिति न बने।
No comments :