HEADLINES


More

कांग्रेस संगठन बनाने को लेकर 4 जून को हरियाणा आएंगे राहुल गांधी

Posted by : pramod goyal on : Monday, 2 June 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में करीब 10 साल बाद कांग्रेस नए सिरे से संगठन बनाने जा रही है। इसकी शुरुआत कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी के हरियाणा दौरे से होगी। राहुल गांधी 4 जून को हरियाणा आ रहे हैं। वह गांधी परिवार के पहले ऐसे सदस्य होंगे जो हरियाणा के कांग्रेस कार्यालय में आएंगे।

वह संगठन को लेकर सीनियर नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 1 महीने में प्रदेश के सभी जिलों में अध्यक्ष बनने की संभावना है। इसके लिए हाईकमान और प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं।

कांग्रेस प्रभारी और अध्यक्ष ने बताया है कि इसके लिए कांग्रेस का कोई भी नेता अप्लाई कर सकता है। ज्यादा आवेदन मिले तो चुनाव करवाया जाएगा।

इसे लेकर सोमवार को चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने जानकारी दी। कांग्रेस नेता जितेंद्र भारद्वाज भी इस दौरान मौजूद रहे।

कान्फ्रेंस में कांग्रेस प्रभारी हरिप्रसाद ने पूरे हरियाणा में नए सिरे से संगठन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन को लेकर राहुल गांधी सीनियर लीडरों की बैठक लेंगे। 1 महीने में प्रदेश में नए जिला अध्यक्ष बन जाएंगे। कांग्रेस का कोई भी नेता इसके लिए अप्लाई कर सकता है।

हरिप्रसाद ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक जाएंगे। जिलाध्यक्ष महत्वपूर्ण पद होता है, इसलिए इसके चयन के लिए अलग तरीका अपनाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस की ओर से लगाए ऑब्जर्वर अलग-अलग जिलों में जाएंगे। लंबे समय से संगठन में काम करने दावेदार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।


No comments :

Leave a Reply