HEADLINES


More

इंडिगो की फ्लाइट से 4000 फीट ऊंचाई पर गिद्ध टकराया: इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

Posted by : pramod goyal on : Monday, 2 June 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को पक्षी टकराने की वजह से इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना आज (सोमवार, 2 जून) दोपहर 1.14 बजे की है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट जब रांची एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर थी, तभी उससे एक गिद्ध टकरा गया।

हादसा जिस समय हुआ, विमान लगभग 3 से 4 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान से गिद्ध के टकरने पर पायलेट को 40 मिनट तक विमान को हवा में रखना पड़ा। इसके बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। टक्कर से विमान के अगले हिस्सा में डेंट आया है। फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर आर आर मुंडा ने घटना की पुष्टि की है।

यरपोर्ट के डायरेक्टर आरआर मौर्य ने बताया कि टक्कर के बाद पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की। इंजीनियर विमान की जांच कर रहे हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह फ्लाइट रांची पहुंचने के बाद कोलकाता जाने वाली थी। अब रांची में ही खड़ी है और उसकी मरम्मत की जा रही है।


No comments :

Leave a Reply