//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में नगर निगम ने बुधवार को प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर सेक्टर-20ए में पार्श्वनाथ मैनहैटन मॉल की 41 दुकानों को सील कर दिया। दुकानों पर कुल 93 लाख रुपए का संपत्ति कर बकाया था। निगम अधिकारियों ने बताया कि इन दुकानदारों को पहले तीन बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने न तो टैक्स जमा किया और न ही नोटिस का कोई जवाब दिया।
नगर निगम ने बकायादारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार निगम ने आठ जोनों में कुल 400 बड़े बकायादारों की सूची तैयार की है, जिन पर लाखों रुपए का बकाया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि टैक्स वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा और जिन लोगों ने अभी तक बकाया नहीं चुकाया है, उनके खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले भी नगर निगम ने सेक्टर-12 स्थित एक शॉपिंग मॉल में 12 दुकानों को सील किया था। लगातार कार्रवाई से यह संकेत दिया जा रहा है कि निगम अब बकाया टैक्स को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा।
No comments :