//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में गर्मी कहर बरपा रही है। जैसे-जैसे जून का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे ही तापमान भी बढ़ता जा रहा है। सूबे के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में गर्मी सबसे ज्यादा रहेगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 14, 15, 16 जून को बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट देखी जाएगी। बारिश होने से हरियाणावासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं आम जनता से आग्रह है कि दोपहर को कुछ काम हो तो ही निकले अन्यथा घर पर या ऑफिस में ही रहे।
बीते सोमवार को हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई जहां का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया थी। वहीं रोहतक में भी पारा 45.3 डिग्री तक चला गया। इसके पीछे की वजह उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं मानी जा रही हैं, जो दिन के समय तापमान को और बढ़ा रही हैं।
No comments :