HEADLINES


More

आठ माह के बच्चे के निकले आठ दांत, वर्ल्ड वाइड बुक में दर्ज हुआ नाम

Posted by : pramod goyal on : Monday, 5 May 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बांगर क्षेत्र में जन्मे रुद्रांश कुमार का आठ महीने 23 दिन की उम्र में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। इतनी कम उम्र में बच्चे के आठ दांत निकल आए हैं जो चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से एक दुर्लभ घटना है।

आठ दांत इस उम्र में निकलने पर रुद्रांश का नाम वर्ल्ड


वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। रेलवे रोड पर वॉर्ड नंबर-4 में रहने वाली रुद्रांश की माता डॉ. रश्मि पेशे से डॉक्टर हैं। डॉ. रश्मि ने बताया कि उसके बेटे रुद्रांश का आठ महीने 23 दिन की उम्र में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। इस उम्र में सबसे अधिक आठ दांत आने पर उसका नाम दर्ज हुआ है। 

आमतौर पर 8 महीने के बच्चे के 2 से 3 दांत ही आते हैं। 20 मार्च 2025 को रुद्रांश का नाम इस रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। ऑनलाइन एप के माध्यम से रुद्रांश का नाम दर्ज हुआ है। बता दें कि इसके लिए दांतों की फोटो और वीडियो बनाकर एप पर अपलोड करना पड़ा नाम दर्ज करवाने के बाद जो प्रूफ होते हैं वो भेजने पड़ते हैं। इन सभी ग्राफ की जांच के बाद ही रिकॉर्ड में नाम दर्ज होता है। अब वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड ने इसकी जानकारी अपनी साइट पर अपलोड कर दी है। 

No comments :

Leave a Reply