HEADLINES


More

रैड क्रॉस सोसाइटी की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाया जाएगा;- अंकुश मिगलानी

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 15 May 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी जनसेवा कार्यों के लिए एक जीता-जागता उदाहरण है। वे हर जिले में रेडक्रॉस सोसायटी की शाखाओं में कार्य कर कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।


किसी भी कर्मचारी की निजी समस्या हो या कार्यस्थल की कोई समस्या हो, वे पूरी तन्मयता के साथ सुनवाई करके उसका निवारण किया। रेडक्रॉस में उनके द्वारा किए जाने वाले प्रस्तावित और औचक निरीक्षण में हमेशा उनकी ओर से बेहतर से भी बेहतर सेवा कार्य करने की सलाह दी जाती है। आज दिनांक 15 मई, 2025 को यहां औचक निरीक्षण करने पहुंचे अंकुश मिगलानी ने यहां की कार्यप्रणाली को परखा। कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। साथ ही उनका निराकरण किया। उन्होंने कहा कि हम सब एक परिवार के सदस्य हैं। हमारी पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए उनका समाधान भी हम आपस में बैठकर निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम जिस तरह से जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ करते हैं, वह समाज में हर किसी के जहन में होती हैं। हमारी सेवा भावना में कभी कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि सेवा के कार्यों को सदा गतिमान रखा जाएगा। हर स्तर पर जाकर रेडक्रॉस के सदस्य सेवा करते हैं। प्राकृतिक आपदा हो, मानव जनित आपदा हो या फिर अन्य किसी तरह की समस्या हो। हम सब एक आवाज पर खड़े नजर आते हैं। यही कार्यशैली रेडक्रॉस का गौरव है।

इस अवसर पर  रेडक्रॉस से उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी, डॉक्टर जयपाल ऑर्थोटिस्ट, डॉ राकेश फिजियोथैरेपिस्ट, लेखाकार अमन, जगन्नाथ अत्री लेखा लिपिक, अरविंद शर्मा लिपिक, सुगम कंप्यूटर ऑपरेटर, रामकिशोर, युवराज, सुमित, मधु भाटिया, सुशील, रुचिका, कमलेश, रुचि, प्रवक्ता एम सी धीमान, दर्शन भाटिया  आदि उपस्थित रहे |

No comments :

Leave a Reply