HEADLINES


More

4 मई को एन.आई.टी. विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भव्य जन आभार रैली

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 1 May 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद1 मई ।  हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्रीजनता के सेवक और विकास पुरुष श्री नायब सिंह सैनी  आगामी 4 मई 


को शाम 4 बजे फरीदाबाद की एन.आई.टी. विधानसभा क्षेत्र में स्थित डबुआ सब्जी मंडी में आयोजित जन आभार रैली को संबोधित करेंगे। यह विशाल जनसभा एन.आई.टी. के कर्मठ विधायक श्री सतीश फागना द्वारा आयोजित की जा रही हैजो क्षेत्र की आवाज़ बनकर निरंतर जनसेवा में लगे हुए हैं। इस रैली में विशेष रूप से शामिल होंगे भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के लोकप्रिय सांसद श्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जरजिनका फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की  सभी 9 विधानसभाओं  के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एन.आई.टी. के विधायक सतीश फागना ने प्रेस वार्ता कर जन आशीर्वाद रैली के विषय में जानकारी साझा की। प्रेस वार्ता में बल्लभगढ़ जिले के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कविन्द्र चौधरी, पार्षद भगवान सिंह, मुकेश डागर, राजेश डागर, विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।   

 

विधायक श्री सतीश फागना ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह रैली केवल धन्यवाद ज्ञापन का मंच नहीं हैबल्कि यह एन.आई.टी. विधानसभा के भविष्य की नींव रखने वाला एक ऐतिहासिक क्षण है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी  अपने दूरदर्शी नेतृत्व में जिस प्रकार से हरियाणा को "हर क्षेत्र में विकसित और सशक्त राज्य" बना रहे हैंउसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वे इस रैली में एन.आई.टी. क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए नई योजनाओं और बजट घोषणाओं की सौगात देंगे। श्री फागना ने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे, सड़कों और गलियों का निर्माण हो, बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो, सीवरड्रेनेज और सड़कों की समस्याओं का स्थायी समाधान मिले, कूड़ा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और क्षेत्र को एक स्मार्टस्वच्छ और समृद्ध विधानसभा के रूप में विकसित किया जाए।  

 

श्री फागना ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के नागरिकों के प्रति उनके स्नेहप्रतिबद्धता और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। यह रैली न केवल विकास का रोडमैप पेश करेगीबल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास और सहभागिता को और मजबूत करेगी। यह रैली आपकेहमारे और पूरे एन.आई.टी. क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की शुरुआत है। उन्होंने सभी  क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि रैली में अधिक से अधिक संख्या में पधारे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।

No comments :

Leave a Reply