//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। जींद, नूंह, यमुनानगर और कैथल में तेज हवा के साथ बारिश हुई। पलवल और रोहतक में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल में आकाशीय बिजली, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं या आंधी चलने की संभावना भी है। जींद, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी, फरीदाबाद में यलो अलर्ट है, वहीं गुरुग्राम, पलवल व नूंह में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उधर, गर्मी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुवार को फरीदाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
No comments :