HEADLINES


More

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का कर्मचारी बनकर व्यापारी से 10 लाख रूपए ठगे

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 18 May 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का कर्मचारी बनकर व्यापारी से 10 लाख रूपए ठगने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने गूगल पर कंपनी की वेबसाइट सर्च कर संपर्क नंबर लिया था। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

बल्लभगढ़ में सेक्टर 2 के रहने वाले अशोक कुमार नामक व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने 5 मई को गूगल पर अल्ट्राटेक सीमेंट की वेबसाइट स


र्च की। वेबसाइट पर उपलब्ध एक मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए सीमेंट बैग की रेट लिस्ट और कोटेशन भेजा।

जिसके बाद अशोक कुमार ने सीमेंट के 1800 बैग बुक कर दिए और बुकिंग के लिए 5 लाख 94 हजार रुपए बताए गए खाते में भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने ‘डायरेक्ट डीलर’ अकाउंट खोलने के नाम पर 2 लाख 31 हजार रुपए और मांग लिए। इतना ही नहीं, अंत में 1 लाख 65 हजार रुपए और ऐंठ लिए। कुल मिलाकर अशोक कुमार के खाते से आरोपी के अकाउंट में 9 लाख 90 हजार रुपए ट्रांसफर हो चुके थे।

अशोक कुमार ने बताया कि जब उसने पूरी राशि ट्रांसफर कर दी तो अगले दिन उन्होंने सीमेंट के बैग के बारे में जानकारी लेने के उसी नंबर पर बार-बार फोन किया। लेकिन किसी ने भी उनका कॉल नही उठाया तो उनको पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुके है।

साइबर थाना बल्लभगढ़ में पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

No comments :

Leave a Reply