HEADLINES


More

चंडीगढ़ में ED के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पूर्व CM हुड्‌डा पुलिस हिरासत में

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 17 April 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कई कांग्रेस विधायकों को भी पुलिस उठा ले गई। ये सभी गुरुवार को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे थे।

हिरासत में लेने के बाद पुलिस इन्हें वैन से सेक्टर-3 के थाने ले गई। हालांकि, थाने में कुछ देर बैठाने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। इनके साथ कांग्रेस की कई महिला नेता और कार्यकर्ता भी थे।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस के शीर्ष नेता चंडीगढ़ में प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर ED की कार्रवाई को लेकर रोष जताया। वहीं, केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इसी दौरान कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से ED कार्यालय की तरफ कूच कर दिया। इसमें हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के तमाम सांसद, विधायक और नेता पैदल मार्च कर आगे बढ़ रहे थे।

चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए रास्ते में बेरिकेडिंग की। हालांकि, नेता इससे रुके नहीं और लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। जब मामला बढ़ता दिखा तो पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने सभी नेताओं को जबरदस्ती वैन में बैठाया और थाने ले गई। रास्ते भर नेता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। थाने पहुंचने के बाद भी उन्होंने भाजपा और ED के खिलाफ नारे लगाए।


No comments :

Leave a Reply