HEADLINES


More

दिल्ली फेस्टिवल में जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थियों ने जीते आठ पुरस्कार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 17 April 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,17 अप्रैल। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग  के विद्यार्थियों ने दिल्ली में आयोजित 'अंतर्मन-2025 फेस्टिवल' में आठ पुरस्कार जीतकर शानदार उपलब्धि प्राप्त की। इस फेस्टिवल में विभाग को डॉक्यूमेंट्री, फोटोग्राफी, ओपन माइक, मोनोलॉग, फिल्म निर्माण, आरजे हंट आदि स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट जीत कर अप


ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को इस तरह की अन्य प्रतियोगिताओं में अधिक सक्रियता के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

संचार एवं मीडिया तकनीकि विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने पुरुस्कार प्राप्त विद्यार्थियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि केवल एक उपलब्धि पर रुकना नहीं चाहिए  बल्कि जीत-हार की चिंता किए बिना और उत्साह के साथ दूसरी प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने मीडिया विद्यार्थियों को बताया कि भविष्य में उनका लक्ष्य गोवा में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा जीत का पहला पड़ाव प्रतिभागी होना होता है। इस उपलब्धि में प्रॉडक्शन टीम के वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, प्रॉडक्शन सहायक पंकज सैनी और प्रॉडक्शन सहायक अंजू सिंह के  मार्गदर्शन और प्रेरणा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुरस्कार विजेताओं की सूची
- प्रथम पुरस्कार   : नेचर फोटोग्राफी - ऋचा जैन
- प्रथम पुरस्कार   : ओपन माइक     - कनिष्का खंडूरी
- प्रथम पुरस्कार   :  मोनोलॉग          - पार्थ खत्री
- द्वितीय पुरस्कार  : फिल्म निर्माण     - धीरेन सिंह
- द्वितीय पुरस्कार  : नेचर फोटोग्राफी - योगेश लांबा
- द्वितीय पुरस्कार  : आरजे हंट        - पलक सिंघल  
- तृतीय पुरस्कार   : फिल्म निर्माण     - योगेश लांबा
-  द्वितीय पुरस्कार : स्ट्रीट फोटोग्राफी - अदिति
विभाग की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डीन और संकाय सदस्यों ने भी बधाई दी। विश्वविद्यालय की ओर से सभी पुरस्कार विजेताओं और विभाग को बधाई देते हुए भविष्य में इसी तरह के उत्कृष्ट कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।

No comments :

Leave a Reply