HEADLINES


More

सीपीएम के ओल्ड फरीदाबाद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गयी

Posted by : pramod goyal on : Monday, 14 April 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 14 अप्रैल सीपीएम के ओल्ड फरीदाबाद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई  गयी। सबसे पहले  ‌उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके ‌ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस सभा की अध्यक्षता कामरेड शिवप्रसाद ने की। जबकि संचा


लन जिला  सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया।  सभा को ‌ रिटायर कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नवल सिंह ,‌ सीटू जिला उपाध्यक्ष विजय झा, ‌ जॉइंट सेक्रेटरी वीरेंद्र पाल, ‌ ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान देवी राम और कोषाध्यक्ष दिनेश ‌ पाली ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने ‌ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को ‌ महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने देश के ‌ नागरिकों को मौलिक अधिकार दिए गए हैं।‌ ‌ उनका नारा था शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो। हमें उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना चाहिए। ताकि समाज में व्याप्त ‌ गैर बराबरी को समाप्त किया जा सके। 

इस सभा में कामरेड निरंतर पराशर, रविन्द्र, मंजु,मालवती, आदि भी उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply