कुरुक्षेत्र में रविवार को CM नायब सिंह सैनी ने आबकारी एवं कराधान विभाग की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का शुभारंभ किया। जीएसटी के लिटिगेशन में सालों से फंसे व्यापारियों के लिए यह स्कीम 3 कैटेगिरी में बनाई गई। पहली कैटेगिरी एक लाख से 10 लाख, दूसरी 10 लाख से 10 करोड़ और तीसरी में 10 करोड़ से ऊपर टैक्स वाले व्यापारियों को शामिल किया गया है। तीनों कैटेगिरी में ब्याज और पेनल्टी को पूर्ण रूप से माफ करने की घोषणा की गई है।
CM नायब सिंह सैनी ने स्कीम की घोषणा करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के लाखों व्यापारियों को फायदा मिलेगा। 7 अप्रैल से इस स्कीम के आवेदन शुरू होंगे। व्यापारी 180 दिन यानि 3 माह के लिए ही इस स्कीम का लाभ उठा सकेंगे। इस दौरान CM ने हरियाणा की सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली 5 कंपनी के संचालकों और विभाग के 5 अधिकारियों को सम्मानित किया है।
बता दें कि CM सैनी कुरुक्षेत्र में बिहार दिवस के मौके पर स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। बिहार सरकार के गन्ना मंत्री कृष्ण नंदन पासवान इसमें मुख्य वक्ता होंगे। यह कार्यक्रम 100 फुटा रोड पर केआर पैलेस में होगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, छोटे व्यापारी जो जीएसटी के लिटिगेशन में सालों से फंसे हुए थे, उसके लिए हम वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लेकर आए हैं। इसमें 1 लाख से 10 लाख तक के टैक्स के मामलों में ब्याज और पेनल्टी पूर्ण रूप से माफ किया गया है, साथ ही मूल राशि का मात्र 40 प्रतिशत देना है। ये व्यापारी मूल राशि को भी दो किस्तों में चुका सकते है। इसके बाद 10 लाख से 10 करोड़ रुपए तक के मामलों में ब्याज-पेनल्टी माफ और मूल मूल में से 50% देना होगा, जबकि 50% माफ किया जाएगा। 10 करोड़ से ऊपर तक के मामलों में ब्याज - पेनल्टी पूर्ण रूप से माफ और मूल सारा देना होगा।
No comments :