HEADLINES


More

किसानों को मिले देसी दारू बनाने की परमिशन - BJP सांसद धर्मबीर सिंह

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 23 March 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह देसी दारू के सपोर्ट में उतर आए हैं। रविवार को चरखी दादरी में भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में धर्मबीर सिंह ने कहा कि इसके लिए सरकार को किसानों को परमिशन देनी चाहिए।

देसी दारू बनाने में किसानों के उत्पादों का इस्तेमाल होगा। इससे उनकी आय आय दोगुनी नहीं, तिगुनी हो सकती है। अगर इसकी परमिशन मिलती है तो नकली शराब पर रोक लग सकेगी और इससे होने वाली मौतों पर भी अंकुश लगेगा।

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा- 'नकली शराब पर अंकुश लगाने के लिए उस तरह की देसी दारू को बनाने की अनुमति दी जाए। जिसमें जौ, अंगूर और गन्ने के रस के अलावा पेड़े-पौधों का प्रयोग हो। ऐसा करने से किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। नकली शराब पीने से बहुत लोगों की मौत हो जाती है। अगर किसानों के उत्पाद से दारू-दवाई बनती है तो किसानों को सीधे रूप से फायदा मिलेगा।


No comments :

Leave a Reply