//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में एक साल तक फर्जी सरकारी महकमा चलता रहा। इसने न केवल सरकारी तरीके से फर्जी भर्तियां कीं, बल्कि उनसे फील्ड में काम तक कराया। इसका हेडक्वार्टर भिवानी बनाया गया। जींद और यमुनानगर में भी ऑफिस खोले। भर्ती के लिए एग्जाम हिसार में लिए गए।
इसके बाद चंडीगढ़ में इंटरव्यू और ट्रेनिंग कराई। फिर कर्मचारियों को फील्ड में सरकारी योजनाओं के बहाने वसूली के लिए भेज दिया। करीब 2 करोड़ रुपए भी इकट्ठा कर लिए।
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब फर्जी कर्मचारी का असली कर्मचारी से सामना हो गया। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा और फर्जी महकमे की पूरी पोल खोल दी। भिवानी पुलिस ने इस मामले में इनके 3 डायरेक्टर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
No comments :