HEADLINES


More

फरीदाबाद निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कहीं बिगाड़ न दें भाजपा की जीत का गणित

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 1 March 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद।  फरीदाबाद नगर निगम के 46 वार्ड पार्षदों और पहली बार मेयर का कल 2 मार्च को सीधा चुनाव होगा। जिसे लेकर सभी उम्मीदवार अपनी तैयारी पूरी कर चुके है।  निगम चुनाव में पहली बार भाजपा और कांग्रेस ने पार्टी सिंबल अपने उम्मीदवार उतारे है। लेकिन इसके साथ ही दोनों राजनैतिक दलों के सामने बागियों की समस्या सामने आ गई। इस समय भाजपा के 9 और कांग्रेस के 2 बागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है। 

भाजपा ने हरियाणा निकाय चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया हुआ है।  फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री से लेकर हरियाणा केबिनेट के तीनो मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली और दिल्ली के सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी को निकाय चुनाव प्रचार में झोंक दिया गया। जबकि कांग्रेस की ओर से केवल सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ही केवल एक दिन प्रचार किया। स्थानीय मंत्री और विधायकों ने खुद पार्षद उम्मीदवार बनकर प्रचार किया। लेकिन इस सबके के बावजूद दोनों राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों पर निर्दलीय उम्मीदवार भारी पड़ते नजर आ रहे है। इसका सबसे बड़ा कारण निर्दलीय उम्मीदवारों का लोकप्रिय होना है।  इसलिए कहा जा सकता है कि फरीदाबाद निगम चुनाव में निर्दलीय


उम्मीदवार भाजपा की जीत का गणित कहीं बिगाड़ न दें। 

No comments :

Leave a Reply