HEADLINES


More

फरीदाबाद में नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीके कर्दम को किया चार्जशीट

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 4 March 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीके कर्दम को सरकार ने चार्जशीट कर दिया है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के गृह क्षेत्र में विकास कार्यों में पाई गई अनियमितताओं सरकार के द्वारा कार्रवाई की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी यह भी बताती है कि निगम की कई विकास परियोजनाओं में गड़बड़ी भी मिली है।

हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने हाल ही में अपने गृह क्षेत्र ओल्ड फरीदाबाद में निगम के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर दौरा कर समीक्षा की थी। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मंत्री विपुल गोयल को चल रहे विकास कार्यों में की प्रकार की अनियमितता देखने को मिली थी। कई जगहों पर काम को पूरा किए बगैर ही बंद कर दिया गया थो तो कहीं सही तरीके से काम नहीं किया जा रहा था।

निगम के सूत्रों ने यह भी बताया कि शहर में निगम के द्वारा कई बड़ी विकास की परियोजनाएं चली हुई है। ऐसे में समीक्षा करने के दौरान मंत्री विपुल गोयल को उनमें कई गड़बड़ी मिली थी। जिसके बाद शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने इस मामले में कार्रवाई के संकेत दिए थे। मंत्री विपुल गोयल को इस गड़बड़ी को लेक शिकायते भी मिल रही थी। जिसके बाद सरकार के द्वारा ये कार्रवाई की गई है।


No comments :

Leave a Reply