HEADLINES


More

हरियाणा में जल्द हो सकती है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 20 March 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में जल्द ही भारतीय जनता पार्टी को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। हाल ही में प्रदेश के 22 जिलों में बीजेपी ने कुल 27 जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है। इसके बाद बाद अब पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा हो सकती है। बीजेपी हाईकमान ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। जानकारी के मुताबिक, महामंत्री अरुण सिंह की ओर से जल्द ही प्रदेश


अध्यक्ष पद के चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

हरियाणा में बीजेपी संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान बिना मतदान कराए ही सभी जिलों में 27 जिला अध्यक्षों का चुनाव किया है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी बिना मतदान कराए सभी की सहमति से अध्यक्ष पद का चुनाव हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी महामंत्री अरुण सिंह की ओर से नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद सभी नेताओं को आवेदन करने का भी अवसर दिया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन के बाद नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। उसी दिन शाम तक उम्मीदवार अपने नाम भी वापस ले पाएंगे। इसके बाद अगले दिन अरुण सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में ही प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

हरियाणा बीजेपी संगठन में प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए कुल 117 वोटर हैं। इनमें हाल ही में चुने गए 27 जिलाध्यक्षों समेत सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए इन सभी मतदाताओं को रोहतक स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय या पंचकूला के पार्टी कार्यालय में बुलाया जाएगा।

इस पूरी प्रक्रिया में कुल 3 दिन का समय लग सकता है। पहले दिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसके बाद अगले दिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इसके बाद तीसरे दिन चुनाव कराकर प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया जाएगा।

वर्तमान समय में हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मोहनलाल बड़ौली संभाल रहे हैं। उन्हें पिछले साल 9 जून को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उस समय वह राई विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। हालांकि इस बार ने विधानसभा के चुनावी मैदान में नहीं उतारा। पिछले साल विधानसभा चुनावों में मोहनलाल बड़ौली ने पार्टी का नेतृत्व किया।

No comments :

Leave a Reply