HEADLINES


More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 9 March 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Elpis Convent School जीवन नगर, गोन्छी, Alpine Shoes कंपनी और Goodyear कंपनी में महिला सुरक्षा और साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।


*महिला सुरक्षा जागरूकता*

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई, जिसमें शामिल थे:

• डायल 112 और 'इंडिया 112' एप के बारे में जानकारी दी गई, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।

• महिला हेल्पलाइन और आपातकालीन सेवाओं का सही तरीके से उपयोग करने के बारे में बताया गया।

• रोजमर्रा की जिंदगी में खुद को सुरक्षि

त रखने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए।

*साइबर सुरक्षा और डिजिटल सावधानियां*

महिलाओं को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि:

• ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुड़े जोखिम और फिशिंग स्कैम्स से कैसे बचा जा सकता है।

• अनजान नंबरों से वीडियो कॉल स्वीकार न करने, टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखने, और सोशल मीडिया अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के उपायों पर जोर दिया गया।

• संचार साथी पोर्टल और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

*सुरक्षित और सशक्त समाज के लिए पुलिस का आह्वान*

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को सशक्त बनने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी गई। पुलिस ने सभी से अपील की कि वे संकोच न करें और किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस अवसर पर स्कूल और कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

फरीदाबाद पुलिस सभी महिलाओं से अपील करती है कि वे सतर्क और जागरूक रहें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लें।

No comments :

Leave a Reply