पलवल में विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला ASI को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ASI ने दहेज उत्पीड़न के केस में आरोपी के परिजनों को केस से बाहर निकालने के लिए रिश्वत की मांग की थी। ASI के खिलाफ आरोपों की पुष्टि हो जाने के बाद विजिलेंस ने महिला ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कमरावली गांव का है। दरअसल कमरावली गांव के सरपंच प्रतिनिधि मनोज बैंसला के दोस्त बनवारी लाल के साले ने रोहताश ने होडल की रहने वाली महिला से लव मैरिज की थी। शादी के बाद महिला ने अपने पति रोहताश और ससुराल वालों के खिलाफ साल 2024 दिसंबर में दहेज का केस दर्ज करा दिया था। इस मामले की जांच करने की जिम्मेदारी महिला थाना की एएसआई जगवती को सौंपी गई थी।
मनोज बैंसला ने रोहताश के परिवार के समर्थन में मामले की जांच करने के लिए कहा था। मनोज कुमार ने दी गई शिकायत में बताया कि ASI जगवती ने रोहताश के परिवार को इस मामले से बाहर निकालने के लिए 1 लाख रुपए की मांग की थी। जिसके बाद जगवती को 13 फरवरी को 1 लाख रुपए दे दिए गए थे। इसके बावजूद भी जगवती ने फिर से 50 हजार रुपए मांगे। जगवती की लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर मनोज ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी।
No comments :