HEADLINES


More

रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने से बसपा होगी और मजबूत : चौधरी रतीराम

Posted by : pramod goyal on : Friday, 7 March 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष  एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के द्वारा रणधीर बेनीवाल जी को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने का हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। बसपा प्रदेश सचिव चौधरी रतिराम ने कहा श्री बेनीवाल जी पार्टी


के लिए दिन-रात काम करने वाले मेहनती पदाधिकारी हैं, और सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्यरत हैं। इससे पहले बेनीवाल जी हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ के प्रभारी भी हैं, अब वह पूरे देश में पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

वहीं जिला अध्यक्ष कमल दत्त गौतम ने रणधीर बेनीवाल से पार्टी प्रदेश कार्यालय रोहतक में मुलाकात कर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और राष्ट्रीय पद बधाई दी। श्री गौतम ने कहा आज पार्टी को सच्चे, अच्छे और मेहनती पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की जरूरत है, ताकि पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सके। 
उन्होंने कहा बहुजन समाज पार्टी गुरुओं, संतों और महापुरुषों का मिशन है, जिन्होंने समता, समानता और बंधुत्व की विचारधारा पर कार्य करते हुए भारत को विश्व गुरु की पहचान दिलाई। बहुजन समाज पार्टी सभी धर्म के लोगों का सम्मान करती है। इसीलिए सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय की नीति पर कार्य करते हुए देश में समता मूलक सरकार बनना चाहती है।

No comments :

Leave a Reply