HEADLINES


More

सर्व कर्मचारी संघ और सीटू ‌ मिलकर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन करेंगे

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 4 March 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 4 मार्च ‌- सर्व कर्मचारी संघ और सीटू ‌ मिलकर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन करेंगे। यह निर्णय आज ‌ मंगलवार को बी के नगर निगम चौक पर ‌ संपन्न हुई ‌ मीटिंग में लिया गया ।  मीटिंग की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के ‌ जिला प्रधान करतार सिंह जागलान ने की जबकि संचालन सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल कर रहे थे। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव युद्ध वीर सिंह खत्री, ‌ वरिष्ठ उप प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर,‌ नगर निगम ‌के जिला प्रधान दलीप बो


हत ‌ विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला सचिव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1910 में डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में दूसरे अंतरराष्ट्रीय समाजवादी महिला सम्मेलन में हुई थी। जब कम्युनिस्ट महिला नेता कलारा जेटकिंन द्वारा पूरी दुनिया में महिलाओं के लिए एक दिन मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इस दिन महिलाएं अपने ‌ पूर्वजों  के गौरवशाली संघर्षों से हासिल उपलब्धियां को याद करती हैं। तथा वर्तमान में गैर बराबरी और शोषण के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प दोहराती है।  हमारे देश में महिलाओं ने गरिमा पूर्ण जीवन जीने के लिए और जन्म लेने के अधिकार से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, वोट देने के अधिकार, सुरक्षा संपत्ति अपने शरीर पर अधिकार और नागरिक अधिकारों आदि के लिए बेमिसाल लड़ाइयां लड़ी हैं। और अब भी लगातार संघर्ष कर रही है। सरकार महिलाओं ‌के सशक्तिकरण और ‌ सुरक्षा के दावे तो बड़े-बड़े कर रही है।  लैंगिक भेदभाव के मामले में ‌ हमारा देश 148 देशों में 129वें स्थान पर है। महिला शिक्षा के मामले पर 112 वें स्थान पर  नौकरियों और स्वास्थ्य के मामले पर 142 स्थान है। समान काम के लिए समान ‌ वेतन नहीं मिलता है। महिलाओं को घरों में पुरुषों से लगभग 7 घंटे ज्यादा काम करना पड़ता है। परंतु इस काम की कोई कीमत नहीं है। हरियाणा में लिंग अनुपात पिछले 7 साल के सबसे कम 910‌ पहुंच गया है। प्रदेश में बलात्कार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। महिलाएं यौन हिंसा का शिकार हो रही है। महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ रहा है। कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और शौचालयों का अभाव बना हुआ है। आगामी 8 मार्च को महिला दिवस का आयोजन नगर निगम मुख्यालय के गेट पर प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा। इसमें सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन से जुड़ी हुई आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन, आशा वर्कर यूनियन, मिड डे मील वर्कर यूनियन तथा नगर पालिका कर्मचारी संघ की महिलाएं बड़ी संख्या में भाग लेंगी।

No comments :

Leave a Reply