//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में नगर निगम चुनाव के नतीजे कल बुधवार को घोषित किए जाएंगे। मतगणना के लिए अलग-अलग 7 जगहों पर 9 केन्द्र बनाए गए है। इन मतगणना केन्द्रों पर वोटों की गिनती को लेकर प्रशासन अपनी तैयारी पूरी कर चुका है।
नगर निगम में इस बार मेयर पद के लिए 6 महिला प्रत्याशी मैदान में है। वहीं निगम के 46 वार्डों में 221 प्रत्याशी पार्षद पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे है। मेयर पद के लिए मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच में है।
मेयर की कुर्सी के लिए बीजेपी और कांग्रेस में मुख्य मुकाबले में है। हांलाकि दोनों ही पार्टी की मेयर प्रत्याशी ने पहली बार चुनाव लड़ा है। इसके अलावा निकाय के इस चुनाव में 221 प्रत्याशी पार्षद पद के मैदान में है। बीजेपी ने जहां सभी वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारे थे, वहीं कांग्रेस के 8 वार्ड में कोई प्रत्याशी नहीं है।
No comments :