HEADLINES


More

घरेलू सिलेंडर से लीक हुई गैस से घर की किचन में आग लगने से 4 झुलसे

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 29 March 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under :
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में घरेलू सिलेंडर से लीक हुई गैस से घर की किचन में आग लग गई। इसके बाद सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली, जिससे पिता के साथ बेटा-बेटी और सिलेंडर ठीक करने आया कर्मचारी भी झुलस गया।

चारों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गाया। मगर, हालत गंभीर होने पर चारों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटा, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस जांच में पता चला है कि कर्मचारी ने एयर प्रेशर निकालने के बहाने पेचकस से सिलेंडर की नोजल दबाकर गैस निकाली थी। इसके बाद लाइटर जला दिया। इस दौरान मालिक ने रोकने की कोशिश भी की। इसी वजह से आग लग गई।

आग लगने के बाद पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। इसके बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। घर के मालिक ने गैस एजेंसी के कर्मचारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।


No comments :

Leave a Reply