//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में गैस पाइपलाइन में भीषण आग लग गई, जिससे 4 युवक झुलस गए। ये पूरा हादसा नीलम बाटा रोड पर अडाणी पीएनजी गैस पाइपलाइन पर हुआ है।
सभी घायलों को बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में शामिल मजदूर शैलेश ने बताया कि वे काम कर रहे थे। तभी अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।
सुरक्षा के लिए बिजली की सप्लाई तत्काल काट दी गई, साथ ही पीएनजी पाइपलाइन की सप्लाई को भी रोक दिया गया।
No comments :