HEADLINES


More

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश के कौने-कौने से आई 36 महिला विभूतीयाँ हुई सम्मानित

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 8 March 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। बेटी बचाओ अभियान ने आज अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश के कौन-कौने से आई 36 महान महिला विभूतीयों को लाडली भारतीय महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन वासुदेव अरोडा ने की व संयोजन संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने किया। कार्यक्रम में लेबर सह कमिशनर गुडंगांव श्री दिनेश कुमार सपस्थित थेए उनके साथ मीर सिंह ओएसडी केन्द्रीय मंत्री रामदास आडवले, मुकेश सिरोही चंयरमैन इंडियन हूमेन राइटस उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में देश की महान टेरोकार्ड रीडर व समाज सेविका रेखा वोहरा उपस्थित थी


व कार्यक्रम में सहसंयोजक रहे जेम माइंस ग्रुप के डायरेक्टर अमित गुप्ता। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तूत किये। सभी 36 महिला विभूतीयों को स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट व जेम माइंन की ओर से उपहार दिये गये। केन्द्रिय राज्यमंत्री रामदास आठवले जी का कार्यक्रम के लिये शुभकामना संदेश उनके लेटर हेड पर आया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर किकबॉक्सिगं विश्व चैंपियन बहने मोनल व नीरल कुकरेजा में से नीरल कुकरेजा उपस्थित थी मोनल कुकरेजा इटली चैंपियनशिप के लिये इटली गई हुई है।

संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय महिला गौरव अवार्ड देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है इसलिये इसके लिये सैकड़ो आवेदन आते हैं और देश की महान महिला विभूतीयाँ इस अवार्ड का इंतज़ार करती हैं। उन्होंने ने बताया कि जब हमारी संस्था ने बेटी बचाओ अभियान की स्थापना आज से 18 वर्ष पूर्व की थी तो देश का लिंग अनुपात 772 था और आज 900 के पार है जिसके लिये हमारी संस्था के कन्या भू्रण हत्या रोकने के जागृत अभियान का अहम योगदान है।
चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि इस तरह के अवार्ड से महिला विभूतीयों को अपने क्षेत्र में ओर ज्यादा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी कार्यक्रम लाडलीयों के नाम से होते हैं जिसके लिये हमारी संस्था को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का प्रश्ंासा पत्र भी मिला है। चेयरमैन जगजीत कौर व महिला चेयरमैन शीतल लूथरा ने सभी महान महिला विभूतीयों को देश की शान बताया। अंत में विशिष्ठ अतिथि रेखा वोहरा ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अवार्ड महिला विभूतीयों को आगे आने में सहायता करते हैं।
लाडली भारतीय महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित होने वाली विभूतीयाँ ब्रह्माकुमारी पूनम, हेमलता म्हस्के, जसप्रीत कौर, रचना कसाना,, सीमा गुप्ता, बरखा बूबना, डॉ सुमन अरोड़ा, डॉ अंजू मुंजाल, गरिमा शर्मा, आशा रविन्द्र भाटिया, अर्चना त्यागी, नेहा सिरोही, आरती कौर, संतोष अरोड़ा, वंदना मल्होत्रा, सरिता यादव, डोली चौधरी, ममता श्रीवास्तव, लक्ष्मी शर्मा, राजेश्वरी, सुकृति व्यास, मंजू यादव, मोनिका गुपता, नीरू शर्मा, रिदम धवन, पूनम, कविता अदलखा, कविता पाठक, पूनम सिनसिनवार, किरन मेहतानी, ऊषा शर्मा, कामना चौधरी, मोनिका तंवर, प्रभजौत कौर, वेद कुमारी व भावना पाठक।

No comments :

Leave a Reply