HEADLINES


More

भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी को मिला प्रबुद्ध वर्ग का पूर्ण समर्थन व आशीर्वाद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 19 February 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। उद्योग नगरी फरीदाबाद से भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी जन संपर्क कार्यक्रम के दौरान शहर के बुद्धिजीवियों, उद्योगपतियों, डॉक्टर्स, सीए व अन्य क्षेत्रों के अग्रणी व्यक्तियों के साथ रूबरू हुईं। कार्यक्रम में हरियाणा के शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने भी शिरकत की। मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी ने कार्यक्रम में अपना चुनावी एजेंडा सांझा किया। फरीदाबाद के विकास पर चर्चा की। कार्यक्रम में सभी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने प्रवीण बतरा जोशी को खुला समर्थन देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने के लिए आश्वस्त किया। फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क होटल में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट तरुण गुप्ता के संयोजन में आयोजित  इस कार्यक्रम में 5


00 से अधिक लोगों की भागीदारी रही।  

कार्यक्रम में हरियाणा के शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयामों को छू रहा है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव जीतकर इतिहास बनाना है। उन्होंने कहा कि हम सब लोग प्रवीण बतरा जोशी बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। सभी के सहयोग से फरीदाबाद की मेयर सीट को रिकॉर्ड मतों से जिताकर इतिहास बनाना है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी अधिक से अधिक स्थानों पर सभाएं, जनसभाएं करके प्रवीण बतरा जोशी के पक्ष में समर्थन जुटाएंगें। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज समूचे विश्व में भारत जहां मजबूत शक्ति बन रहा है, वहीं देशभर में हरियाणा प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने वार्ड और अपने जिले का समुचित विकास चाहते हैं तो भाजपा की मेयर प्रत्याशी समेत सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने का काम करें। वे निगम सदन में पहुंचकर शहर की समस्याओं को दूर करवाएंगें।  

मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी ने कहा कि फरीदाबाद के हर क्षेत्र को उन्होंने बारीकी से देखा और जाना है। आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष होने के नाते वे नगर निगम के क्षेत्र में खामियों, कमियों, जरूरतों से भली-भांति वाकिफ हैं। जनता की आवाज उठाकर उनका समाधान कराना ही उनकी कार्यशैली की प्राथमिकता रही है। वे सभी को यह विश्वास दिलाती हैं कि मेयर के रूप में भी वे फरीदाबाद में हर वह सुविधा उपलब्ध कराएंगी, जिसका हर नागरिक हकदार है। इसमें कोई दोराय नहीं कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके विकास के रथ को गति देने के लिए नगर निगम की मेयर के रूप में सारथी बनकर आगे बढ़ाएंगीं। कार्यक्रम में वार्ड-35 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सचिन शर्मा, वार्ड-36 से पार्षद प्रत्याशी कुलदीप साहनी भी उपस्थित रहे, उनको भी भी विजयी बनाने की अपील की।

No comments :

Leave a Reply