//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हरियाणा सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल, जिला फरीदाबाद कांग्रेस के प्रभारी एवं विधायक आफताब अहमद और जिला कांग्रेस के सह-प्रभारी रोहताश बेदी के नेतृत्व में चुनाव संचालन के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया गया है।
पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और टिकट वितरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं की एक समिति बनाई है। जिला प्रभारी आफताब अहमद के अनुसार कांग्रेस पार्टी योग्य और ईमानदार उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार करने का आह्वान किया है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कांग्रेस को शहर के विकास का एकमात्र विकल्प बताया। फरीदाबाद कांग्रेस कमेटी ने प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी और चुनाव प्रचार अभियान को तेज करेगी।
No comments :