चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। वहीं, हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी को निर्वाचन आयोग में तीसरा चु
नाव आयुक्त बनाया गया है।
डाॅ. विवेक जोशी के चुनाव आयुक्त नियुक्त होने से हरियाणा के मुख्य सचिव का पद फिर खाली हो गया है। जोशी ने बीते चार नवंबर को ही मुख्य सचिव का पद संभाला था। उनके जाने के बाद राज्य का अगला मुख्य सचिव कौन होगा, अफसरशाही में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की सेवानिवृत्ति और डा़ जोशी की नियुक्ति से पहले जब मुख्य सचिव का पद खाली था जो सरकार ने चार दिन के लिए एफसीआर अनुराग रस्तोगी को मुख्य सचिव नियुक्त किया था। ऐसे में सरकार ने उन्हें फिर से मुख्य सचिव बना सकती है। हालांकि वह सिर्फ चार महीने के लिए ही मुख्य सचिव बन पाएंगे, क्योंकि उनकी सेवानिवृत्ति 30 जून को है।
सरकार यदि रस्तोगी को मुख्य सचिव नहीं बनाती है तो सुमिता मिश्रा सरकार की पहली पसंद हो सकती हैं। 90 बैच की सुमिता मिश्रा का रिटायरमेंट 2027 में है। उनके पास पूरे दो साल हैं। 90 बैच के सुधीर राजपाल भी है, जो आईएएस की वरिष्ठता में डा़ विवेक जोशी के बाद आते हैं। सीनियर होने के बावजूद सरकार ने उन्हें न तो एफसीआर की कुर्सी पर बैठाया और न ही गृह सचिव की कुर्सी में। ऐसे में उनके नाम पर सहमति बनने में थोड़ी कठिनाई बन सकती है।
No comments :