//# Adsense Code Here #//
हरियाणा सचिवालय परिसर में मंगलवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए ऑफिसों में घुस गए। मधुमक्खियों के डंक से प्रभावित 2 कर्मचारियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
दोपहर करीब एक बजे सचिवालय परिसर में खड़े कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला किया। इससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ कर्मचारी कपड़ा ओढ़कर जमीन पर ही बैठ गए। इस दौरान गेट पर तैनात CISF के जवानों ने कर्मचारियों को बचाने के लिए अपनी जैकेट उताकर मधुमक्खियों को भगाना शुरू किया।
मधुमक्खियों के डंक से सूजन के चलते चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी में भर्ती कर्मचारियों की हालत स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि कर्मचारियों की जान खतरे से बाहर है। मधुमक्खियों के विष के असर को खत्म करने के लिए दवा दी गई है।
No comments :