HEADLINES


More

बारात चढ़ने से पहले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 16 February 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 कुरुक्षेत्र में पुलिस ने बारात चढ़ने से पहले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। युवक गांव की ही 8वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से लंबे समय से रेप करता आ रहा था। युवक कुछ दिन पहले लड़की के घर में घुस गया। रात को लड़की बाथरूम करने के लिए गई तो युवक ने उसे पकड़ लिया और रेप किया।

आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राजन उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह लड़की के स्कूल में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) चलाता है। आज उसकी शादी थी। रात को घर पर हल्दी और मेहंदी की रस्में हो रही थीं। जब उसे हल्दी (बान) लगाई जा रही थी तो पिहोवा पुलिस उसे पकड़कर ले गई।


No comments :

Leave a Reply