HEADLINES


More

हरियाणा से सुषमा और केजरीवाल के बाद अब रेखा बनीं दिल्ली की सीएम

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 20 February 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली में BJP  ने जैसे ही मुख्यमंत्री पद पर रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की तो हरियाणा में भी खुशी की लहर दौड़ गई। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता मूल रूप से जींद के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव की रहने वाली हैं। इनके परिवार के लोग अभी भी जुलाना अनाजमंडी में आढ़त का काम करते हैं। रेखा गुप्ता भी समय-समय पर अपने गांव व जुलाना आती रहती हैं। ऐसे में यहां के ग्रामीण रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर बड़ा गर्व महसूस कर रहे हैं। 

परिवार के लोगों ने बताया कि रेखा गुप्ता का जन्म जुलाना के नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। जब वह दो साल की थीं तब उनके पिता जयभगवान गुप्ता की नौकरी दिल्ली में एसबीआई में मैनेजर के पद पर लगी। उनके दिल्ली जाने के बाद 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता ने दिल्ली से ही पूरी पढ़ाई की। उनके परिवार का गांव में आना-जाना लगा रहा। 

भाजपा की तेज तर्रार नेता और अंबाला की बेटी सुषमा स्वराज को 1998 में भाजपा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया था। हालांकि वे सिर्फ 52 दिन ही मुख्यमंत्री रही थीं। इसके बाद आम आदमी पार्टी सुप्रीमो व हिसार के अरविंद केजरीवाल 2013 से 24 के बीच में करीब 10 साल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे।


No comments :

Leave a Reply