दिल्ली में 27 साल बाद BJP की सरकार बनने की खुशी में हरियाणा और पंजाब में भाजपा जश्न मना रही है। हरियाणा के अधिकतर जिलों में भाजपा कार्यकर्ता जलेबी और पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर अपना पुराना वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा- 'मेरी भविष्यवाणी सच हुई। केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी को अपमानित करने का काम किया है। वो जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते?'
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- 'पिछले 11 सालों के दौरान दिल्ली के लोग परेशान थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पूरा गुस्सा निकाला है। केजरीवाल केवल भ्रष्टाचारी ही नहीं, बल्कि उनके काले कारनामे भी बहुत हैं। जनता एक आधी बार तो बहकाई जा सकती है, लेकिन बार-बार काठ की हांडी नहीं चढ़ती।'
वहीं पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल ने कहा- 'दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी का पर्दाफाश किया। ये पार्टी झूठ पर बनी है। पंजाब के लोगों को गुमराह कर सरकार बना ली। जैसे उन्होंने दिल्ली तबाह की, वैसे ही पंजाब तबाह किया।
No comments :