HEADLINES


More

विधानसभा चुनाव लड़े कांग्रेस नेता ने BJP से हिसार मेयर का टिकट मांगा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 8 February 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हिसार से कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा ने भाजपा से मेयर का टिकट मांगा है। राड़ा इन दिनों कांग्रेस में गुटबाजी से परेशान चल रहे हैं। उनकी पूर्व मंत्री कमल गुप्ता से नजदीकियां बढ़ी हैं। सावित्री जिंदल के खिलाफ कमल गुप्ता और रामनिवास राड़ा के गठजोड़ को देखा जा रहा है।

राड़ा हिसार से कांग्रेस की टिकट पर 2 बार लगातार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में रामनिवास राड़ा हिसार से लड़े थे, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने हरा दिया।

वह भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से ज्यादा वोट लेने में कामयाब रहे थे। राड़ा ने चुनाव में हार का ठीकरा कांग्रेस नेताओं पर फोड़ा था।

उधर, 10 नगर निगमों में मेयर पद के लिए भाजपा से 169 नेता दावेदारी कर चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा 41 दावेदार हिसार में हैं।


No comments :

Leave a Reply