//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। वार्ड 41 से निर्दलीय उम्मीदवार विनोद गोवामी का कारवां बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों के प्रति विनोद और उनके परिजनों के सेवाभाव को देखते हुए यहाँ के मतदाताओं ने इस बार विनोद गोस्वामी को भारी मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है।
बल्लभगढ़ के वार्ड 41 से निर्दलीय उम्मीदवार विनोद गोस्वामी का ने स्थानीय विधायक पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विधायक और उनका भाई वार्ड 41 में पार्षद उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ रहे है। इस बार जनता सूद सहित सारा कर्ज उतार देगी।
विनोद गोस्वामी का मानना है कि क्षेत्र की जनता बहुत जागरूक है। इस बार वह किसी भी बहकावे में नहीं आने वाली हैं। उनके परिवार द्वारा किए गए कार्य किसी से छिपे हुए नहीं है। उन्हें विश्वास है कि इस बार मतदाता उन्हें भारी मतों से विजय बनायेंगे।
स्थानीय विधायक पर टिपण्णी करते हुए विनोद गोस्वामी ने कहा कि चुनाव में उनकी मदद करना भूल थी। जिसे वह अब सुधार कर जनता से जुड़े कार्यों में लगेंगे। विनोद गोस्वामी का कहना है कि क्षेत्र की जनता सीवर युक्त गन्दा पानी पीने पर मजबूर है। उनकी पहली प्राथमिकता स्वच्छ पैयजल उपलब्ध कराना होगा। जनता ऐसा ही पार्षद चुनेगी, जो उनके बीच रहे और समस्याओं के निराकरण तत्पर रहे।
No comments :