HEADLINES


More

307 नेता 5 साल तक नहीं लड़ पाएंगे निकाय चुनाव

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 26 February 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़ : प्रदेश के 11 निकायों के 307 उम्मीदवार रहे नेता 5 साल के लिए शहरी सरकार का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। यह 5 साल उनके पिछला चुनाव की तारीख से माने जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इनकी सूची जारी की गई है। इनमें सबसे ज्यादा 80 नेता करनाल नगर निगम क्षेत्र के हैं। 

राज्य निर्वाचन आयोग के अ


नुसार इन सभी प्रत्याशियों ने अपना पिछला चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं दिया। नियम के अनुसार चुनाव के बाद एक माह में खर्च की पूरी जानकारी देनी होती है। आयोग ने नोटिस भी दिया, लेकिन खर्च का हिसाब नहीं भेजा गया। आयोग ने झज्जर के 5, नूंह के 14, पुन्हाना के 22, फिरोजपुर झिरका के 5 और नारनौल नगर निकाय के 41 नेताओं के अगले पांच साल के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। इसी प्रकार राजौंद के 13, फरीदाबाद के 64, तरावड़ी के 7, महेंद्रगढ़ के 2, रोहतक के 35, यमुनानगर के 19 और करनाल के 80 नेता भी पांच साल के लिए चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

No comments :

Leave a Reply