HEADLINES


More

हरियाणा में निकाय चुनावों की घोषणा:2 मार्च को होगी वोटिंग, नामांकन 11 फरवरी से

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 4 February 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। 2 मार्च को वोटिंग होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानसेर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल में मेयर और सभी वार्डों के चुनाव होने हैं। इसके अलावा दो उपचुनाव अंबाला और सोनीपत में होने हैं।


  • पानीपत को छोड़कर 11 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 18 तारीख को स्क्रूटनी होगी। 19 तारीख को नाम वापसी की आखिरी तिथि होगी।
  • 5 फरवरी को सभी जिला उपायुक्त अपने ऑफिस में नोटिफिकेशन लगाएंगे। 11 फरवरी तक नॉमिनेशन शुरू होगा। 17 फरवरी तक जारी रहेगा।
  • 4 नगर परिषद पटौदी, जटोली मंडी, सिरसा और अंबाला सदर में चुनाव होगा। 21 नगर पालिकाएं हैं। यहां प्रेसिडेंट और वार्ड मेंबर के चुनाव होंगे।
  • सोहना में भी उपचुनाव होना है। यहां सिर्फ प्रेसिडेंट का चुनाव होना है। सफीदो में बार्ड नंबर 14 में उपचुनाव होना है। कुरुक्षेत्र में इस्माइलाबाद में प्रेसिडेंट का उपचुनाव होना है।

No comments :

Leave a Reply