//# Adsense Code Here #//
दिल्ली में आज विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि एक ही चरण में 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को चुनाव होंगे, जबकि नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं और मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। वहीं भाजपा ने हरियाणा के नेताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को दक्षिण दिल्ली जिला की सभी सीट जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके इन नेताओं को भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। जिनके नाम निम्नलिखित है-
- कृष्णपाल गुर्जर- दक्षिण दिल्ली
- पूर्व मंत्री असीम गोयल- करोल बाग
- शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा- पश्चिमी दिल्ली
- पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता- माडल टाउन
- मंत्री कृष्ण बेदी- त्रिलोकपुरी
- मंत्री कृष्ण लाल पवार- कुंडली
- पूर्व मंत्री असीम गोयल- करोल बाग
- पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता- माडल टाउन
- पूर्व मंत्री कमल गुप्ता- चांदनी चौक
- पूर्व मंत्री बनवारी लाल- नई दिल्ली
- पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर- ग्रेटर कैलाश
- पूर्व मंत्री ओपी यादव- बादली
- पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल- देवली
- पूर्व मंत्री जेपी दलाल- ब्रिजवासन
- पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा- पालम
- विधायक बिशम्बर वाल्मिकी- अंबेडकर नगर
No comments :