HEADLINES


More

पुलिसकर्मी ने बहू-बेटे को गोली मारकर फांसी लगाई

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 19 January 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के हिसार में हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के पद पर तैनात व्यक्ति ने बेटे और बहू को गोली मारकर घर में फांसी लगा ली। तीनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे के सीने और बहू की पीठ पर गोली लगी। घटना रविवार दोपहर 1 बजे बीड़ बबरान गांव की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कंवलप्रीत (26) और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर (24) ने पिता कश्मीर सिंह को शराब पीने से रोका था। गुस्से में आकर कश्मीर सिंह ने बेटे और बहू पर गोली चला दी। घटना के बाद कश्मीर सिंह फरार हो गया।

हालांकि, परिवार के लोगों का कहना है कि बंदूक ऊपर से नीचे गिर गई, जिस कारण गोली चल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीड़ बबरान गांव के पूर्व सरपंच लाडी सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह आर्मी से रिटायर्ड है। अब वह हिसार के सिटी थाने में SPO के पद पर तैनात है। 32 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायर हुआ है। बंदूक नीचे गिरी तो कश्मीर सिंह के बेटे के सीने से गोली आर-पार हो गई और पीछे खड़ी उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर की पीठ पर जाकर लगी।


No comments :

Leave a Reply