HEADLINES


More

पूर्व रणजी खिलाड़ी संजय स्वामी का निधन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 30 January 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 30 जनवरी। पूर्व रणजी खिलाड़ी संजय स्वामी की लम्बी बिमारी के बाद आज निधन हो गया। श्री स्वामी 58 वर्ष के थे तथा अपने पीछे पत्नी, पुत्र व पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। श्री स्वामी की अंतिम यात्रा सैक्टर-23 स्थित निवास से सैक्टर-22 स्थित शमशान भूमि पहुंची। यहां उनके पुत्र जुबिन स्वामी ने उन्हें मुखाग्नि दी। 

उनके निधन पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण

पाल गुर्जर, मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अदलक्खा, पं.मूलचंद शर्मा, सतीश फागना, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक शारद राठौर, नीरज शर्मा, निर्वतमान पार्षद जयवीर खटाना, राजेन्द्र भामला, पूर्व खेल निदेशक सरकार तलवार, क्रिकेटर व कोच विजय यादव, पूर्व अन्र्तराष्ट्रीय क्रिकेटर संजय भाटिया, धर्मेन्द्र फागना, यशपाल शर्मा, डा. नरेन्द्र अग्रवाल, राजीव शर्मा, दिपांशु अरोड़ा, ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, प्रवीन दत्त शर्मा सहित क्रिकेटर जगत से जुड़े लोगों ने शोक जताया।

No comments :

Leave a Reply