HEADLINES


More

बीएसपी ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाया

Posted by : pramod goyal on : Monday, 27 January 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटा दिया है। बीएसपी ने करीब साढ़े 6 महीने पहले धर्मपाल तिगरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। उनके नेतृत्व में ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ा गया था।

धर्मपाल तिगरा खुद बीएसपी के टिकट पर रादौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। धर्मपाल तिगरा ने हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन वे हार गए। वे तीसरे स्थान पर रहे थे। यह भी एक कारण है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने की वजह स्वास्थ्य भी बताई जा रही है। अब पार्टी ने जमालपुर के कृष्ण को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। जो लंबे समय से बसपा से जुड़े हैं।

बसपा के प्रदेश कार्यालय की तरफ से 27 जनवरी को पत्र जारी किया गया। जिसमें धर्मपाल तिगरा को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया। वहीं कृष्ण जमालपुर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


No comments :

Leave a Reply