HEADLINES


More

नए आपराधिक कानूनों पर व्यापक जानकारी देकर किया जा रहा है प्रसार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 28 January 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-  01 जुलाई वर्ष 2024 से देश भर में भारत सरकार द्वारा 3 नए कानून लागू किए गए हैं। जिनमें भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) ,  भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA) शामिल हैं। तीन नए आपराधिक कानूनों के संदर्भ में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को नए कानूनों की जानकारी देना और उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। जुलाई से 31 दिसम्बर 2024 तक नए कानूनों बारे जागरुकता में कार्यवाही निम्न प्रकार रही है-



* कार्यक्रमों की संख्या: इस अभियान के तहत 210 से भी अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

* जागरूक नागरिकों की संख्या: विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से 33000 से भी अधिक लोगों को जागरूक किया गया।

* कार्यक्रम की अवधि: पिछले 6 माह में हर वर्ग और समुदाय को शामिल करने का प्रयास किया गया।

अभियान की मुख्य गतिविधियां:

* कार्यशालाएं और सेमिनार: शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों और स्थानीय समुदायों में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

* कानूनी विशेषज्ञों के साथ सत्र: इन सत्रों में विषय विशेषज्ञों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नए कानूनों की व्याख्या की।

* विशेष अभियान: छात्रों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों  और श्रमिक वर्ग के लिए विशेष रूप से केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जागरूकता अभियान के मुख्य विषय:

* भारतीय न्याय संहिता 2023: अपराधों की परिभाषा, सजा का प्रावधान और प्रक्रिया में सुधार।

* भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023: पुलिस, जनता और न्यायपालिका के बीच संबंधों को सुगम बनाना।

* भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023: साक्ष्यों के प्रबंधन और प्रस्तुतिकरण में किए गए बदलाव।

पुलिस आयुक्त का संदेश:

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा, "नागरिकों को कानूनी प्रक्रियाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नए कानूनों के प्रावधानों की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचे और वे इनका लाभ उठा सकें।"

फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा आमजन को जागरूक किया जा रहा है, टीम का प्रयास रहेगा कि प्रत्येक व्यक्ति तक नए कानूनों की जानकारी पहुंचाई जा सके, यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। 

No comments :

Leave a Reply