HEADLINES


More

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ शुरु की हरियाणा सरकार ने पीनल रेंट की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Monday, 13 January 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 15 दिन के भीतर सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया गया था। लेकिन, ढाई महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद भी उन्होंने अब तक सरकारी आवास खाली नहीं किया है। अब सरकार की तरफ से हुड्डा के खिलाफ पीनल रेंट की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम 8 अक्टूबर 2024 को घोषित किया गया था। चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 48 सीटें जीतकर प्रदेश में जीत का परचम लहराया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत मंत्रियों ने 17 अक्टूबर 2024 को शपथ ली थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 2024 दिसंबर में सरकार ने हुड्डा को आदेश दिया था कि उन्हें चंडीगढ़ में स्थित कोठी नंबर 70 खाली करनी पड़ेगी। जिसके बाद हुड्डा ने कोठी खाली करने के लिए सरकार से 15 दिन का वक्त मांगा था।सरकार ने इसे मंजूर कर लिया था। लेकिन ढाई महीने के बाद भी उन्होंने कोठी खाली नही की है। जिसके बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए हुड्डा पर 2 लाख से ज्यादा का पीनल रेंट लगा दिया है।


No comments :

Leave a Reply