HEADLINES


More

विपुल गोयल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को सकारात्मक राजनीति करने की सलाह दी

Posted by : pramod goyal on : Monday, 20 January 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सकारात्मक राजनीति करने की सलाह दी है। गोयल ने कहा कि हुड्डा विपक्ष के नेता हैं, उन्हें सरकार के अच्छे कामों की तारीफ करनी चाहिए।

उन्हें जनता और विपक्ष की उम्मीदों को सरकार तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। उनकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है।


गोयल ने हुड्डा को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने अपना बहुमत कांग्रेस को नहीं बल्कि भाजपा को दिया है। हुड्डा को यह बात समझनी चाहिए और जनता के हित में राजनीति करनी चाहिए।

गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है। मुख्यमंत्री खुद सरकार के 100 दिन के कार्यकाल की जानकारी देंगे। हरियाणा में 26 हजार युवाओं को नौकरी देने के साथ ही संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है।

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। कांग्रेस नेताओं ने सरकार के इस कार्यकाल को विफल बताया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी बयान देते हुए कहा है कि सरकार 100 दिन में किसी का भला नहीं कर पाई। नेता से लेकर अफसर तक, राज्य में हर कोई भ्रष्टाचार में लिप्त है।

No comments :

Leave a Reply