HEADLINES


More

हरियाणा पुलिस की दुर्गा शक्ति की टुकड़ी परेड में रही प्रथम

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 26 January 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- फरीदाबाद के सेक्टर-12 में 76वां गणतंत्र दिवस आज बडी धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय इस समारोह में माननीय राज्यपाल हरियाणा श्री बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि रहे, जिनके द्वारा तिरंगा फराहकर समारोह का शुभ आरम्भ किया गया। समारोह के दौरान परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हरियाणा पुलिस की महिला दुर्गा शक्ति की टुकड़ी प्रथम स्थान पर रही। इसप्रकार झाकियों के कार्यक्रम में भी हरियाणा पुलिस की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न विभागों व स्कूलों के द्वारा इस समारोह में भाग लिया। जिनके द्वारा सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम करके दर्शकों को मंत्रमूग्ध किया। हरियाणा पुलिस की तरफ से 5 प्लॉटून ने परेड में भाग लिया। परेड में शामिल सभी टुकडिय़ां ने मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए माननीय राज्यपाल हरियाणा को सलामी दी।  परेड कमाण्डर IPS प्रतिक गहलोत के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस की टुकड़ियों ने परेड निकाली। परेड में महिला दुर्गा शक्ति की टीम प्रथम स्थान पर रही, साथ ही झाकियों के कार्यक्रम में भी हरियाण पुलिस की प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के हरियाणा पुलिस द्वारा Dog  Squad शो का भी प्रदर्शन किया, साथ ही हरियाणा पुलिस के ब्रॉस बैण्ड की मधुर धुनों ने दर्शकों का मन मोह लिया।    

No comments :

Leave a Reply