HEADLINES


More

फरीदाबाद में पुलिस ने कैफे में रेड की, लड़कों के साथ लड़कियां हुक्का पीती मिलीं

Posted by : pramod goyal on : Friday, 3 January 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में पुलिस ने कैफे में रेड की। यहां लड़कों के साथ लड़कियां हुक्का पीती मिलीं। इनमें 8 लड़के और 6 लड़कियां थीं। पुलिस को यहां रेड के दौरान फ्लेवर्ड हुक्का, नशीली दवाइयां और बीयर व शराब की बोतलें भी मिली।

पुलिस ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी पहचान महेश के रूप में हुई है। पुलिस ने ये कार्रवाई बुधवार देर शाम को NIT इलाके में चल रहे डाउनटाउन नाम के कैफे में की। इससे पहले भी इस कैफे में पुलिस रेड कर चुकी है।

बता दें कि सरकार ने रेस्टोरेंट, क्लबों, कैफे और बार में हुक्का पूरी तरह से बैन कर रखा है। इस पर सजा के साथ जुर्माने का प्रावधान है।

जानकारी के अनुसार NIT थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि डाउनटाउन कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम यहां पहुंची। यहां लड़के और लड़कियां फ्लेवर्ड हुक्का पीते हुए मिले।


कैफे संचालक महेश से टीम ने हुक्का बार संचालन की अनुमति या लाइसेंस दिखाने को कहा, लेकिन वो कुछ नहीं दिखा सका। पुलिस टीम ने उसे कहा कि हुक्का सेवन कराने पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद ये सब कैसे चल रहा है। इसके बाद संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को यहां से 4 हुक्के और उनमें इस्तेमाल होने वाले फ्लेवर के 3 पैकिट मिले हैं।

No comments :

Leave a Reply