//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- 06 जनवरी -
“सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए महिला थाना NIT की दुर्गा शक्ति टीम ने रात्रि के समय महिला व उसके बच्चे को घर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात्रि समय करीब 12.30 बजे ERV नम्बर-3 को गस्त के दौरान मैट्रो मोड NIT पर एक महिला व उसका बच्चा खड़े हुए मिले, पुलिस टीम को महिला से पूछताछ में पता चला कि घर जाना है परंतु कोई आटो नहीं मिल रहा, जिस पर दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला व बच्चे को अपने साथ गाडी मे बैठाकर सही सलामत उसके घर गांव सारन छोड़ा गया। महिला ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
फरीदाबाद पुलिस के द्वारा पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार रात्रि के समय महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह फरीदाबाद पुलिस द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200, 7290010000 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिसमें उसके नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके उसे सुरक्षित घर तक छोड़ेगी।
No comments :