HEADLINES


More

राव नरबीर सिंह ने पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा को हड़काया, मंत्री ने कहा– 5 साल मंत्री रहे, आपने क्या किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 16 January 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह ने फरीदाबाद में पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा को ही हड़का दिया। हुआ यूं कि 2 दिन पहले फरीदाबाद में राव नरबीर ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग कर रहे थे। फरीदाबाद से विधायक मूलचंद शर्मा बगल में बैठे थे।

उन्होंने मंत्री राव नरबीर को कहा– पूरे शहर का बुरा हाल है। इस पर पलटते हुए मंत्री राव नरबीर बोले– अभी भी बुरा हाल है। 5 साल आप मंत्री रहे, आपने क्या किया? छोड़ो यार। इसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

मूलचंद शर्मा फरीदाबाद की बल्लभगढ़ सीट से मौजूदा विधायक हैं। वह 2024 में लगातार तीसरी बार विधायक बने। हालांकि इस बार वह मंत्री बनने से चूक गए। इससे पहले वह 2019 से 2024 तक मंत्री रहे। यहां तक कि जब मनोहर लाल खट्‌टर की जगह नायब सैनी मुख्यमंत्री बने तो मूलचंद को फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। हालांकि जब इस बार भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीत पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई तो उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया।


No comments :

Leave a Reply